नोएडा, मार्च 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने जारचा क्षेत्र के सलारपुर गांव में बहनोई की हत्या के मामले में शुक्रवार को पति-पत्नी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्र मोहन श्रीवास्तव की अदालत ने केस की सुनवाई की। एडीजीसी क्राइम नितिन त्यागी ने बताया कि सलारपुर गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास बने कमरे में सात नवंबर 2018 की सुबह सलीमुद्दीन उर्फ सलीम की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भट्ठे के मुनीम ने जारचा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मनीम ने बताया था कि वह भट्ठे का काम देखने के लिए अली हसन को बुलाने के लिए उसके कमरे में गए थे। कमरे के अंदर सलीमुद्दीन खून से लथपथ हालत में पड़ा था। अली हसन का छोटा बेटा वहां मिला। बच्चे ने बताया कि उसके माता-पिता ने ...