फिरोजाबाद, अप्रैल 13 -- शिकोहाबाद के मोहल्ला बोझिया में शराब पीने के बाद बहनोई से कहासुनी होने पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबलू (35) पुत्र शेर सिंह निवासी मैनपुरी हाल निवासी बोझिया मजदूरी कर अपना लालन पालन कर रहा था। उसकी शादी नहीं हुई इसलिए वह अपनी बहन काजल के साथ रहता था। युवक ने शराब का सेवन कर लिया। जिसको लेकर युवक के बहनोई सोनू ने उसे डांट फटकार दिया। जिससे नाराज होकर युवक कमरे में चला गया। उसके बाद उसने कमरे में फंदा बनाकर उस पर झूल गया। जब युवक की बहन कमरे में पहुंची तो युवक को फंदे पर झूलता देखकर वह चीख पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.