बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर की सुखी जीवन की प्रार्थना
बुलंदशहर, अगस्त 28 -- फोटो --155 गुलावठी, संवाददाता। श्रद्धा, स्नेह और अटूट बंधन का पावन पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लासके साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर और राखी बांधकर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना की। बदले में भाइयों ने भी जीवनभर अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन दिया और उन्हें मनपसंद उपहार भेंट किए। सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। बहनों ने स्नान-ध्यान के बाद पूजा की थाली सजाई। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों की आरती उतारी, मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और कलाई पर राखी बांधी। दूर-दराज रहने वाले भाइयों तक पहुंचने के लिए बहनों ने सुबह से ही यात्राएं कीं, जिससे सड़कों और सार्वजनिक वाहनों में खासी चहल-पहल बनी रही। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रक्षाबंधन पर बाजारों में उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.