पीलीभीत, अगस्त 27 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारम्भ किया गया। इसी क्रम में यहां सजीव प्रसारण दिखाते हुए जिला प्रशासन ने पहल की। कार्यक्रम में बहनों व माताओं को साड़ी और मिष्ठान वितरण कर बस में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया। बुधवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में कहा कि 60 वर्ष की कोई भी महिला जो उत्तर प्रदेश की हो। अपना वोटर आईडी अथवा आधार कार्ड दिखाकर रोडवेज बस में यात्रा का लाभ ले सकती हैं। यह भी पढ़ें- 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का तोहफाकार्यक्रम के विशेष पहल इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग ऑफ भी वहा...