कानपुर, अगस्त 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रक्षाबंधन पर बहन से रक्षा-सूत्र बंधवाने के साथ भाई उसकी सेहत की रक्षा की जिम्मेदारी भी उठाएं। घर में 14 से 15 वर्ष की बहन है तो उसे एचपीवी वैक्सीन लगवाकर सर्वाइकल कैंसर से बचाव का 'सुरक्षा कवच' दें। रक्षाबंधन से पहले जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद के भाइयों को पत्र लिखकर यह खास अपील की है। जिलाधिकारी ने कहा है कि जिस तरह बहनें भाइयों की रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर उनकी कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधती हैं, उसी तरह भाई भी बहनों की सुरक्षा के लिए आगे आएं। इस रक्षाबंधन दूसरे उपहारों के साथ बहनों को स्वस्थ भविष्य का उपहार दें और पात्र बहनों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण कराएं। जिले में अब तक करीब 44 हजार किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन का सुरक्षा कवच दिया जा चुका है। अभी 14 से 15 वर्ष आयु की कर...