बहनों की तलाश के लिए प्रदर्शन किया
गाज़ियाबाद, जून 29 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा थाना क्षेत्र से 12 जून को संदिग्ध हालत में लापता हुईं दो नाबालिग बहनों की सकुशल वापसी की मांग को लेकर हिंदू रक्षा दल ने थाने पर प्रदर्शन किया। दोनों बहनें बुआ के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। पुलिस ने दोनों बहनों की तलाश के लिए एस सप्ताह का समय मांगा है। खोड़ा क्षेत्र की वंदना विहार कलो़नी के बी ब्लॉक में रहने वाले राकेश कुमार ने पुलिस को बताया था कि उनकी 17 और 14 वर्षीय बेटियां 12 जून की दोपहर में बुआ के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। जिसके बाद से दोनों लापता हैं। दोनों न तो बुआ के घर पहुंची और न ही घर वापस आईं। रिश्तेदारी और परिचितों में सभी जगह उनकी तलाश की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। इस मामले में सोमवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.