ललितपुर, अगस्त 28 -- ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहन बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लें। यह बात जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने पर्व की बधाई देते हुए कही। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का पर्व है। बुंदेलखंड स्थित ललितपुर जनपद में आर्थिक व शैक्षिक चुनौतियों के कारण आज भी अनेक परिवारों में बेटियों की शिक्षा प्रभावित होती है तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियां उनके उज्ज्वल भविष्य में बाधा बनती हैं। ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व हमें केवल बहन की रक्षा के संकल्प तक सीमित न रहकर हर बेटी के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन की जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी के हाथों पर बांधी स्नेह की डोर यह भी पढ...