चंदौली, अप्रैल 14 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। सदर विकासखंड के अंतर्गत लेफ्ट कर्मनाशा नहर से निकली बहदुरा माइनर की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। पूरा माइनर झाड़ झंखाड़ से पट चुका है। किसानों का कहना है कि समय से सफाई नहीं हुई तो धान के सीजन में टेल तक पानी पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। इससे जगदीशपुर सहित आसपास के कई गांवों के किसानों को सिंचाई की समस्या का सामना करना पड़ेगा।स्थानीय किसानों का कहना है कि बहदुरा माइनर जगह-जगह से टूट चुकी है और कई स्थानों पर इसमें कूड़ा-करकट जमा हो गया है। इससे पानी का प्रवाह बाधित होता है। नहर की साफ-सफाई और मरम्मत लंबे समय से नहीं होने के कारण स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। गेहूं की खेती तो हो गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया तो धान की खेती करना मुश्किल हो जाएगा।किसानों का कहना है कि माइनर में पानी नहीं ...