देहरादून, दिसम्बर 15 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। हरिद्वार के बहदराबाद थाने में हिंदू रक्षा दल के कानूनी सलाहकार पर हुए कथित हमले और पुलिस की कार्यशैली के विरोध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने दून में प्रदर्शन किया। डीजीपी मुख्यालय का घेराव करने निकले आक्रोशित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कनक चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके चलते काफी देर तक हंगामा होता रहा। हिंदू रक्षा दल का आरोप है कि संगठन के कानूनी सलाहकार संकेत न्यायालय के आदेश पर एक युवती का बयान दर्ज करवाने के लिए बहदराबाद थाने गए थे। संगठन का दावा है कि इसकी पूर्व सूचना वहां के एसएचओ को दी गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद थाने के बाहर विपक्ष के करीब 200 से 250 लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने युवती को जबरन गाड़ी से बाहर खींचने की कोशिश की और संकेत कटारा पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। ...