संभल, मई 12 -- मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को टेंपो की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। इससे टेंपो सवार चार यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे बबराला की ओर से टेंपो बहजोई की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई। इससे टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे यात्री हरि सिंह पुत्र गुलाबी निवासी गांव चारसौरा थाना इस्लामनगर जिला बदायूं, सूरजपाल पुत्र महेंद्र निवासी गांव खलीलपुर, रामनिवास यादव पुत्र होरीलाल निवासी गांव उधरनपुर थाना धनारी तथा सुभाष गिरी पुत्र हरप्रसाद निवासी गांव कादराबाद थाना जरीफनगर घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य क...