संभल, जनवरी 4 -- दि बहजोई एजुकेशन डेवलपमेंट ट्रस्ट की बाग मोहल्ला में छोटा फील्ड स्थित जमीन को लेकर शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। ट्रस्ट के पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और 14 बीघा जमीन के सापेक्ष 11 बीघा भूमि पर कब्जा लिया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या व्यवधान न हो। शाम तक कब्जा ली गई जमीन पर नींव खुदाई का काम पूरा किया गया। हालांकि करीब तीन बीघा जमीन पर एक मदरसा व एक जारत समेत कई मकान बने हुए हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट के नाम करीब 14 बीघा जमीन दर्ज है, जिसमें से करीब तीन बीघा भूमि पर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया है। बार-बार कहने के बावजूद कब्जा न छोड़े जाने पर प्रशासन और पुलिस को सूचना देकर कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.