संभल, जून 18 -- मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम बहजोई-बबराला के बीच साटा बाग के निकट घोड़े ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छोटेलाल पुत्र अमर सिंह निवासी त्रिलोकपुर थाना रामघाट जिला बुलंदशहर, उसका बेटा चंद्रपकाश व बेटी प्रियंका समेत ओम पुत्र नौबत सिंह निवासी मुजफ्फरा थाना गोधा जिला अलीगढ़ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के मुताबिक, सभी लोग बाइक पर सवार होकर जिला बदायूं के इसलामनगर से अपनी रिश्तेदारी में थाना धनारी के गांव गडा में जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...