संभल, मई 29 -- नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ एवं नाला सफाई अभियान के बीच बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। चन्दौसी रोड पर नालों के ऊपर से हटाए गए स्लैब के कारण एक तीन वर्षीय मासूम खेलते समय खुले नाले में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की तत्परता से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने खुले नालों को लेकर नाराजगी जताई।

पालिका प्रशासन का बयान पालिका की टीम ने पिछले दिनों चंदौसी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए नालों के ऊपर रखे स्लैब हटाए थे। पालिका प्रशासन का कहना था कि बरसात से पहले नालों की तली झाड़ सफाई कराने और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए स्लैब हटाए गए हैं। हालांकि स्लैब हटने के बाद कई स्थानों पर नाले खुले पड़े हुए हैं, जिससे राहगीरों...