नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- दुनिया में इस्लाम धर्म मानने वालों की संख्या 2035 तक ईसाइयों से अधिक हो सकती है। प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा बुधवार को जारी अनुमान में कहा गया है, इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है। धर्म के आधार पर आबादी को लेकर प्यू रिसर्च सेंटर पिछले 25 वर्षों से अध्ययन कर रहा है। इसके मुताबिक, इस्लाम और ईसाई धर्मों को मानने वालों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन मुस्लिम आबादी की वृद्धि दर काफी तेज है। ताजा अनुमान के मुताबिक, 2020 में दुनिया में 227 करोड़ ईसाई और 202 करोड़ मुस्लिम थे। नए अनुमान में कहा गया है कि 2035 तक मुस्लिम आबादी बढ़कर 257 करोड़ और ईसाई आबादी 252 करोड़ हो सकती है। अगर मौजूदा रुझान जारी रहे तो 2070 तक दुनिया में मुस्लिमों की संख्या 360 करोड़ से अधिक और ईसाइयों की संख्या 300 करोड़ से कुछ कम हो सकती है। रिपोर्ट...