नई दिल्ली, फरवरी 5 -- अरबपति व्यापारी एलन मस्क भविष्य पर अपने दावों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भी एक बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने तर्क दिया कि आने वाले कुछ समय में ही एआई से ऊर्जा खपत इतनी ज्यादा हो जाएगी कि धरती की ऊर्जा संरचना इसे पूरा करने में अक्षम होगी। मस्क ने दावा किया कि इसी की वजह से उन्नत कंप्यूटिंग को जल्दी ही पृथ्वी से बाहर ले जाना पड़ेगा। इतना ही नहीं मस्क ने इस घटना के लिए ज्यादा दूर की बात भी नहीं कि उन्होंने कहा कि ऐसा केवल दो से तीन साल के भीतर हो जाएगा। सोलर ऊर्जा की अधिक मात्रा की वजह से अंतरिक्ष में बड़े पैमाने पर एआई सिस्टम चलाना धरती की तुलना में ज्यादा आसान होगा। एक पॉडकॉस्ट के दौरान एआई की ऊर्जा खपत पर बात करते हुए मल्क ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्ष...