समस्तीपुर, जनवरी 11 -- सिंघिया। दिल्ली से बिहार आ रही बस हादसे में सिंघिया थाना क्षेत्र के एक बच्चे की मौत हो गई वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। मृतक की पहचान निरपुरभरड़िया निवासी मोहम्मद इब्राहिम के पुत्र मोहम्मद खालिद (3) के रूप में हुई है, वहीं घायल महिला की पहचान कंजारा गांव निवासी मोगल सदा की पत्नी गुलाब देवी (40) के रूप में की गई है। हादसे के बाबत बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात बस का अचानक टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें दिल्ली से अपनी मां रूहाना खातुन के साथ घर निरपुर भरड़िया आ रहे तीन वर्षीय मासूम मोहम्मद खालिद की मौत हो गई। बताया गया कि मोहम्मद इब्राहिम ने अपनी पत्नी रूहाना खातुन और पुत्र मोहम्मद खालिद (3) के साथ ...