नोएडा, सितम्बर 25 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात बस में आग लगने की घटना में नौ लोगों की मौत के बाद सोशल मीडिया पर इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। एक महिला ने एक्स पर हादसे की तस्वीर और वीडियो के साथ ऐसा भ्रामक दावा प्रसारित किया, जिससे लोगों में भय, आक्रोश और प्रशासन के प्रति अविश्वास पैदा हो सकता था। साइबर थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दी गई शिकायत में केस मीडिया सेल में तैनात उपनिरीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर की ओर जाते समय 23 सितंबर 2026 की रात एक बस में अचानक आग लग गई थी। हादसे में नौ लोगों की जलने और दम घुटने से मौत हुई। घटना के संबंध में इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर आधिकारिक सूचनाएं भी जारी की गई थीं। इसी बीच सोशल मीडिया...