नैनीताल, अप्रैल 29 -- भवाली। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपाखी पुल के पास हुए बस हादसे के मामले में दिल्ली निवासी खुशबू ने कोतवाली भवाली में तहरीर देकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, 22 अप्रैल को अल्मोड़ा में एक विवाह समारोह के बाद 28 रिश्तेदारों को लेकर बस हल्द्वानी जा रही थी। आरोप है कि चालक बस को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। खैरना के पास चालक अपना मोबाइल भूलने की बात कहकर बस मोड़ने लगा, तभी शाम करीब 4:30 बजे वाहन अनियंत्रित होकर पुल के पैराफिट से टकरा गया। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें स्नेहलता नाम की महिला की हालत नाजुक बनी है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि घायलों के उपचार में व्यस्त होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। पुलिस ने मामला...