सिद्धार्थ, मार्च 16 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चिल्हिया थाना क्षेत्र के करौंदा नानकार गांव के पास रविवार को शव लेकर अयोध्या जा रही बस के हाईटेंशन तार से टकराने के बाद बस में अफरातफरी मच गई। बस के रुकते ही लोग शोर मचाते हुए उतर कर भागने लगे। शोरसुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बस में सवार लोगों की सहायता की। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपारा गांव निवासी एक व्यक्ति का शव लेकर रविवार को परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार करने बस से अयोध्या जा रहे थे। अभी वह चिल्हिया क्षेत्र के करौंदा नानकार गांव के पास पहुंचे ही थे कि बस का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टकरा गया। इससे बस में करंट दौड़ गया और उसमें सवार यात्री इसकी चपेट में आ गए। बस में 50 से अधिक यात्री थे। यात्रियों का जोर का झटका लगा और बस रुक गई। इसके बाद बस में सवार यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.