नई दिल्ली, मई 15 -- कैसा हो अगर आप हवा में उंगलियां लहराएं और टाइपिंग हो जाए, सुनने में यह अजीब लग सकता है लेकिन यह अब मुमकिन है। फेसबुक की पेरेंट कंपनी, मेटा प्लेटफॉर्म्स, कुछ नया करने की कोशिश कर रही है। Meta Ray-Ban Display स्मार्ट ग्लासेज लॉन्च करने के लगभग छह महीने बाद, इस टेक दिग्गज ने अब इस डिवाइस के लिए AI-पावर्ड और कम्युनिकेशन पर फोकस करने वाले कई नए फीचर्स पेश किए हैं। इन अपडेट्स में, न्यूरल हैंडराइटिंग सबसे बड़े बदलावों में से एक है। यह यूजर्स को बिना स्मार्टफोन निकाले या किसी फिजिकल या डिजिटल कीबोर्ड का इस्तेमाल किए मैसेज टाइप करने की सुविधा देगा, इसके बजाय, वे हवा में या हाथों की हल्की हरकतों से मैसेज लिख सकेंगे।ऐसे काम करेगी टेक्नोलॉजी यह सब एक न्यूरल रिस्टबैंड की मदद से हो सकता है, जिसे कंपनी ने Meta Ray-Ban Display स्मार्ट...