नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, का. सं.। न्यू अशोक नगर में कोंडली बस स्टॉप पर एक महिला से दो शातिरों ने कान के टप्स, सोने की अंगूठी और 1000 रुपये ठग लिए। पुलिस के मुताबिक, 29 जनवरी की दोपहर 1:30 बजे त्रिलोकपुरी निवासी 50 वर्षीय फूलकुमारी कोंडली के पुराने बस स्टॉप पर मौजूद थीं। तभी दो लड़के आए और लूट कर डर दिखाकर महिला के गहने और नगदी अपने पास मौजूद नोटों की गड्डी के साथ रख लिए। जाते हुए आरोपियों ने महिला को नोटों की गड्डी थमा दी। जब पीड़िता ने घर जाकर नोटों की गड्डी खोली तो केवल ऊपर नोट थे। अंदर नोटों के आकार के कागज रखे हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.