सुल्तानपुर, मार्च 22 -- ‼️सुलतानपुर। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टॉप परिसर स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर का बिना ताला तोड़े बाहर से ही हनुमानजी का मुकुट और गले में धारण किए हुए माला और बाहर रखी दानपेटी को तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये उड़ा लिए। सुबह करीब छह बजे जब स्थानीय लोग मंदिर खोलने पहुंचे, तब घटना के बारे में जानकारी हुई। मंदिर के बाहर रखें दानपात्र का ताला टूटा हुआ था, जिसे देखकर लोगों को चोरी की आशंका हुई। मंदिर के पुजारी द्वारा चैनल-कपाट खोलने पर देखा गया कि हनुमानजी का मुकुट और माला भी गायब है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...