सीवान, अप्रैल 1 -- सीवान। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड परिसर से पुलिस ने 21 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के लखराव निवासी विकास कुमार है। पुलिस ने इसके पास से करीब पांच हजार रुपये भी बरामद किया है। युवक के खिलाफ जांच पड़ताल तेज कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...