लातेहार, मार्च 10 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड़ के सरकारी बस स्टैंड परिसर में वर्षों से दुकान लगाकर जीविका चला रहे दुकानदारों पर अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तलवार लटक गई है। अंचल कार्यालय महुआडांड़ द्वारा बस स्टैंड परिसर से अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किए जाने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। नोटिस मिलने के बाद घबराए दुकानदार मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे लातेहार पहुंचकर जिप अध्यक्ष पूनम देवी से मिले और अपनी आजीविका बचाने की गुहार लगाई। दुकानदारों ने बताया कि वे लंबे समय से बस स्टैंड परिसर में छोटी-छोटी दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। अचानक मिले इस नोटिस से उनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों की समस्याएं सुनने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने उन्हें आश्वासन दिया कि बस स्टैंड में ब...