घाटशिला, मई 14 -- पोटका। प्रखंड के हाता बिरसा चौक में झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण बुधवार को विधायक संजीव सरदार ने किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी एवं संवेदक भी मौजूद रहे। विधायक ने निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया और कार्य में पाई गई कुछ खामियों को लेकर अधिकारियों एवं संवेदक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने कहा कि निर्माण कार्य में डिजाइन समेत कुछ तकनीकी खामियां पाई गई हैं, जिन्हें जल्द सुधारने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि भवन के कुछ हिस्सों में पानी के रिसाव की समस्या सामने आई है, इसे तत्काल ठीक कराने को कहा गया है। विधायक ने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न...