उरई, सितम्बर 17 -- उरई। संवाददाता शहर के कोंच बस स्टैंड पर मंगलवार रात लड़खड़ाते हुए दरोगा व सिपाही के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एसपी विनय कुमार सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए दरोगा और सिपाही को देर रात सस्पेंड कर दिया। एक और वर्दीधारी भी घोर अनुशासनहीनता में कार्रवाई की जद में आया है। एडीजी जोन और आईजी रेंज के जाते ही एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।मंगलवार रात को उरई के कोंच बस स्टैंड पर वर्दी में एक दरोगा और पुलिसकर्मी सड़क पर लड़खड़ाते और गिरते-पड़ते नजर आए। वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था बुधवार को उक्त वीडियो सामने आते ही महकमे में हलचल मच गई थी और एसपी विनय कुमार सिंह ने संज्ञान लेकर जांच कराई। यह भी पढ़ें- लड़खड़ाते हुए सिपाही व कार में बैठे दरोगा का वीडियो वायरल वायरल वीडि...