सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान। जिले के कई बस स्टैंडों पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने, पेयजल की कमी और गंदगी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। बारिश या तेज धूप में यात्रियों को खुले में खड़ा रहना पड़ता है। कई बस स्टैंडों पर शौचालय भी अनुपयोगी या बदहाल स्थिति में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्व मिलने के बावजूद सुविधाओं में सुधार नहीं हो रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...