उरई, दिसम्बर 28 -- जालौन। बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। जिसमें पार्टी की विचारधारा को याद किया गया। कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष राजा भैया दोहरे की अध्यक्षता आयोजित कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पार्टी जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। जिसमें 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कोलकाता के व्योमेशचंद्र बनर्जी अध्यक्ष चुने गए। देश की स्वतंत्रता में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा। नगर अध्यक्ष राजा भैया दोहेरे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने त्याग और बलिदान देकर देश को आजाद कराया। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ...