आगरा, दिसम्बर 2 -- शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास बना डिवाइडर लोगों की जान लेने के लिए खतरा बना हुआ है। एक सप्ताह के अंदर मंगलवार रात को यह तीसरा हादसा हुआ है। घटना में दंपती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एटा के कस्बा निधौली निवासी कौशल कुमार की पत्नी मालती देवी प्रसूता थी। उन्हें सोरों गेट स्थित गीता नर्सिंग होम में 28 नवंबर को भर्ती कराया था। 30 नवंबर को मालती ने पुत्री को जन्म दिया था। मंगलवार की लगभग सात बजे वह अपनी पत्नी को छुट्टी कराकर निधौली कला जा रहे थे। तभी बस स्टैंड पर बने डिवाइडर में उनकी कार जा घुसी। हादसे में कार चला रहे कौशल, उनकी पत्नी मालती, भाभी चंद्राकांति देवी घायल हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद बड़ी संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.