हरदोई, मई 27 -- पिहानी। कस्बे के बस स्टैंड के पास बीते कई दिनों से खोदा गया गड्ढा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। वाटर सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन में लीकेज ठीक करने को खोदा गया गड्ढा अब तक बंद नहीं किया गया है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। कुछ दिन पहले मुख्य पाइप लाइन में लीकेज होने पर बस स्टैंड तिराहे के पास गड्ढा खोदकर मरम्मत कार्य कराया गया था। मरम्मत के बाद दोबारा पाइप लाइन से पानी रिसने लगा, जिसके चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। लगातार पानी बहने के कारण गड्ढा भी नहीं भरा जा सका है। मुख्य मार्ग पर गड्ढा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यहां जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। इस कारण से लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, रजनीश और अनुज ने बताया कि संब...