खगडि़या, मई 4 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि महेशखूंट में सरकारी बस स्टैंड चालू होनै से सड़क दुर्घटना में कमी आएगी। महेशखूंट के बुद्धिजीवियों का कहना है कि चौराहे पर हमेशा जाम लगने से बराबर सड़क दुघर्टनाएं होते रहती है। उल्लेखनीय है कि महेशखूंट रेलवे स्टेशन व एनएच किनारे पांच एकड़ जमीन में तीन करोड़ की लागत से सरकारी बस स्टैंड का निर्माण कराया गया ताकि चौराहे पर जाम नहीं लगे, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से बस स्टैंड जर्जर हो चुका है। उत्तर बिहार को जोड़ने वाले एनएच-31 व रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित रहने से सैकड़ों लोगो को आवागमन में सुविधा होती थी। पर, प्रशासन की अनदेखी से बदहाल है। इस बस स्टैंड में अब गाड़ी नहीं लगती है। सभी वाहनों को एनएच पर ही बेरोकटोक लगाया जा रहा है। जिसके कारण महेशखूंट चौराहे पर हमेशा जाम लगा रहता है। महेशखूंट चौक से भी...