जहानाबाद, मार्च 26 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार शकूराबाद स्थित बस स्टैंड के समीप खड़ी पिकअप वैन से अज्ञात चोरों ने बैटरी एवं तांबे के वायरिंग को काटकर ले भागने में सफल हो गये। इस संबंध में कुरहारी गांव निवासी अजय प्रसाद ने बताया कि उनका पिकअप वैन शकूराबाद बस स्टैंड के समीप खड़ा था जिसको गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने बैटरी पार्ट्स एवं वायरिंग का तार काटकर ले भागे। उन्होंने बताया कि उन्होंने काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में शकुराबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...