बस स्टैंड के लिए दिए 11.66 करोड़ का विभाग ने मांगा हिसाब
भागलपुर, जुलाई 2 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग ने भागलपुर के समाहर्ता को पत्र लिखकर नगर निगम, भागलपुर अन्तर्गत गोराडीह अंचल में नव अन्तरराज्यीय बस पड़ाव के निर्माण के लिए चिह्नित भूमि के अधिग्रहण संबंधी विस्तृत विवरणी उपलब्ध कराने को कहा है। बताया गया कि नगर विकास एवं आवास विभाग के स्वीकृत्यादेश संख्या 332 दिनांक-18.02.2025 द्वारा मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से संबंधित भागलपुर जिलान्तर्गत (गोराडीह अंचल) में नव अन्तरराज्यीय बस पड़ाव के निर्माण के लिए चिह्नित 15 एकड 05 डिसमिल भूमि के अधिग्रहण के लिए अनुमानित व्यय की राशि Rs.1166.36 लाख (11.66 करोड़) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। यह भी पढ़ें- सुल्तानगंज में 1,000 एकड़ में बनेगा कॉमर्शियल हब और टाउनशिप लेकिन भूमि के अधिग्रहण संबंधी अद्यतन प्रतिवेदन विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.