जमशेदपुर, मई 23 -- मानगो बस स्टैंड के पास बुधवार को विवाद में दो पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और हमला करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष की ओर से एग्रिको कल्याण नगर निवासी संदीप कुमार ने थाने में शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया कि 20 मई की शाम करीब 6.50 बजे वह अपने भाई के साथ मानगो बस स्टैंड स्थित पान दुकान पर था। इस दौरान सुनील सिंह, उसके बेटे और अन्य लोग दुकान में घुस आए। आरोप है कि उनके हाथ में देसी कट्टा था और उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि घटना में उसके होंठ और नाक में चोट आई, जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया। आवेदन में आरोप लगाया गया कि दुकान के कैश काउंटर से 30 से 35 हजार रुपये निकाल लिए गए और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी कार फ...