सुल्तानपुर, जनवरी 19 -- सुलतानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास स्थित आज़ाद पार्क में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई है। कोतवाली नगर पुलिस की ओर से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी के लिए नंबर जारी किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...