सीवान, मार्च 30 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। नगर पंचायत और बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद यहां बस स्टैंड की व्यवस्था नहीं है। बस स्टैंड नहीं होने के कारण मुख्य सड़क ही बस स्टैंड में तब्दील हो गया है। चौक-चौराहों पर सवारी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी होकर यात्रियों को चढ़ाती-उतारती हैं, जिससे अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बस स्टैंड का निर्माण हो जाए तो सवारी गाड़ियां सड़क पर खड़ी नहीं होंगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। फिलहाल यात्रियों को कई बार चलती गाड़ियों में चढ़ना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बताया जाता है कि बड़हरिया मुख्यालय से पटना, गोरखपुर, बनारस, बेतिया समेत कई शहरों के लिए बसें चलती हैं, लेकिन इनके रुकने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। बसे...