गौरीगंज, अप्रैल 13 -- अमेठी, संवाददाता।जिले के स्थानीय कस्बे में आदर्श बस स्टेशन है ,लेकिन बस स्टेशन में प्रतिदिन लग्जरी गाड़ियां खड़ी होती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आदर्श नगर पंचायत में लग्जरी गाड़ियों को खड़ा करने का कोई भी स्थान नहीं है। सुदूर क्षेत्रों से आने वाले लोग अपने निजी साधन से अमेठी आते हैं। नगर पंचायत में पार्किंग की ब्यवस्था न होने के चलते लोग पहले रामलीला मैदान में गाड़ी खड़ी करते थे । लेकिन वहां पर अव्यवस्था होने के चलते गाड़ी मालिक अपनी गाड़ियां बस स्टेशन परिसर में खड़ी कर देते हैं ।क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के तीन तरफ लग्जरी गाड़ियां खड़ी रहती हैं । यहां तक की कार्यालय में जाने के लिए भी जगह कभी-कभी नहीं बचती है। तहसील में जब मुकदमों के सुनवाई होती है ऐसे में लोगों के लिए बस स्टेशन गाड़ी खड़ी करने का सुल...