लखनऊ, अप्रैल 4 -- आलमबाग बस टर्मिनल के सामने बसों के निकलने और आगे चलकर यू-टर्न लेने की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बारात घर के पास बसों के मुड़ने और टेढ़ी पुलिया की ओर जाने के चक्कर में हर चार-पांच मिनट में दोनों मार्गों पर वाहनों के पहिये थम रहे हैं। आलम यह है कि हर दिन करीब डेढ़ लाख वाहन सवार और स्थानीय लोग इस अव्यवस्था के कारण जाम में फंसने को मजबूर हैं। आलमबाग बस अड्डे से बस निकलते ही पीछे से आने वाले वाहन सवार ठहर जाते हैं। आगे चलकर बस बारात घर के पास यू टर्न लेने पर, फिर टेढ़ीपुलिया से बाएं घूमने के बीच तीन बार बसों का घुमाव होता है। ऐसे में पीछे आ रहे वाहन थम जाते हैं और जाम लगता है, वहीं पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का खतरा भी बना रहता है। इस समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस और रोडवेज के टीआई की ड्यूटी...