बगहा, सितम्बर 20 -- मधुबनी। धनहा थाना पुलिस ने शनिवार की शाम धनहा-रतवल पुल के पास वाहन जांच के दौरान एक बस से 90 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस धनहा-रतवल पुल के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक बस को रोककर तलाशी ली गई। जांच के क्रम में बस में रखे एक बैग से 90 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की जानकारीथानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोतिहारी निवासी छोटेलाल साहनी एवं विनोद चौधरी के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए ...