पूर्णिया, फरवरी 9 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के दालकोला चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में दो युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दालकोला चेक पोस्ट प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया सिलीगुड़ी से पूर्णिया जाने वाली बस में जांच के दौरान दो युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से एक बैग एवं एक झोला में कुल 37 लीटर 640 एमएल विदेशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार विक्की कुमार उम्र 19 वर्ष बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लाखों दरौली वार्ड संख्या 12 निवासी संजय राम का पुत्र है जबकि दूसरा गिरफ्तार सुमित कुमार उम्र 19 वर्ष बेगूसराय जिले के बकीया थानाक्षेत्र छोटी बलिया मुसर चौक वार्ड 16 निवासी सोनेलाल दास का पुत्र है। दोनों बंगाल से शराब की खेप लेकर पूर्णिया की ओर जा रहा था। जांच के दौरान मद्य निषेध अधिकारी एवं जवान म...