बस से टकराकर 100 मीटर घिसटे बाइक सवार, एक की मौत
फतेहपुर, मई 2 -- बहुआ। बांदा-बहराइच मार्ग पर जिंदपुर टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो लोग बस में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटते रहे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ओवरटेक के दौरान हुई इस घटना से बस में सवार यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई, वहीं पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। गाजीपुर थाने के चकमीरपुर गांव निवासी 51 वर्षीय ज्ञान सिंह लोधी जिंदपुर स्थित एक ढाबे में चौकीदार थे। जिंदपुर निवासी 42 वर्षीय अशोक पाल टोल प्लाजा में गनमैन हैं। शनिवार सुबह करीब 11 बजे दोनों टोल प्लाजा के सामने स्थित कैंटीन में खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद दोनों बाइक पर बैठकर सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर से बांदा आ र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.