सोनभद्र, मार्च 19 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार बस से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 30 वर्षीय सुनील भारती पुत्र श्रवण लाल, निवासी चेतवा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्य ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल सुनील ने बताया कि वह सुपाचुंआ गांव में काम करता है और वहीं से अपने घर लौट रहा था। बस चालक के अनुसार वह किरबिल गांव में प्रधान के घर के पास सवारी उतारकर आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.