लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- पढ़ुआ थाना क्षेत्र के लखीमपुर-ढखेरवा हाईवे पर ढखेरवा चौराहे के ज्वेलर की कार एक बस से सामने से टकरा गई। हादसे में ज्वैलर समेत तीन लोग घायल हो गए। व्यापारी चालक सीट पर फंस गए। मशीन से सीट काटकर उनको निकाला गया। कोतवाली सदर के श्रीरामनगर मोहल्ला निवासी व्यापारी 42 वर्षीय रानू बरनवाल अपनी वेगनआर कार से लखीमपुर से ढखेरवा चौराहे स्थित अपनी सोने-चांदी की दुकान की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार मल्लबेहड़ के पास औघड़ बाबा मंदिर के निकट पहुंची। तभी ढखेरवा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक निजी बस से उनकी कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान रानू बरनवाल चालक सीट में बुरी तरह फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार उनके पुत्...