बरेली, अगस्त 28 -- गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह दिल्ली से बरेली जा रही बस से गिरकर युवक की मौत हो गई। एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि युवक की पहचान बरेली के सिरौली के गांव लोज चरम निवासी 34 वर्षीय राजीव सिंह के रूप में हुई। राजीव दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के लिए गांव जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, राजीव बस के पिछले गेट के पास खड़े थे। यात्रा के दौरान अचानक वह असंतुलित होकर चलती बस से एक्सप्रेसवे पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। यह भी पढ़ें- डीएमई पर चलती बस से गिरकर युवक की मौत पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: राखी बंधवाने जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...