रुद्रपुर, दिसम्बर 13 -- दिनेशपुर। बस से कुचलकर मारे गए रुद्रपुर निवासी की पत्नी की तहरीर पर थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जगतपुरा वार्ड नंबर पांच रुद्रपुर निवासी मिनती मंडल ने थाने में तहरीर देकर कहा कि 28 नवंबर को वह पति शंकर मंडल (38) और बच्चों को मायके चण्डीपुर गांव में आई थी। देर शाम को उसका पति जीजा समीर के साथ बाइक पर सवार होकर कालीनगर बाजार गया था। बाइक को सड़क किनारे खड़ी करके जीजा सामान लेने बाजार चला गया। उसका पति बाइक के साथ सड़़क किनारे खड़े थे। इस बीच दिनेशपुर की ओर से तेजी और लापरवाही से आ रही बस ने बाइक और पति को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा कायम करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.