बस्ती, मई 6 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के सोनहा कस्बे में सुबह एक यात्री की बस से उतरते ही मौत हो गई। इस घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। यह घटना देख बस चालक व कंडेक्टर ने मृतक यात्री को छोड़कर बस लेकर भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का पहचान थानाक्षेत्र के जगदीशपुर उर्फ नौगढ़वा गांव निवासी राम औतार (52) पुत्र बलेशर के रूप में हुई। मृतक मृतक राम औतार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह सुबह करीब नौ बजे गांव के ही चौराहे पर गोंडा से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस में दिल्ली जाने के लिए बैठ गया। बस करीब दस बजे सोनहा पंहुची तो मृतक ने बस को रोकवा नीचे उतरने लगा। जैसे ही वह बस से नीचे उतरते ही गिर गया। गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस चालक व परिचालक यह घटना देख बस को लेकर आगे निकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.