दरभंगा, फरवरी 9 -- मामले की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक डीएसपी प्रकाश कुमार समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस व दंगा नियंत्रण बल के दर्जनों जवान मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। इसी बीच बेला दुर्गा मंदिर से सैकड़ों की भीड़ लाठी-डंडे लेकर विवि थाने को घेरने के लिए रवाना हुई। पुलिस रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन भीड़ बढ़ती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...