कन्नौज, दिसम्बर 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कस्बा सिकंदरपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र में आई तकनीकी खराबी के चलते करीब नौ गांव की बिजली पूरी तरह ठप हो गई। मरम्मत के चलते अगले दिन करीब 45 गांव की आपूर्ति भी पूरी तरह प्रभावित रही। सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। रतनपुर ग्रामीण फीडर की बस वायरल में नमी आने से फटने की वजह से पिछले 24 घंटों से नौ गांवों की बिजली पूरी तरह बंद है। प्रभावित गांवों में रतनपुर, हयातनगर, चंदरपुर, असेह, पीपल नगला, रूपपुर, बिरियन नगला सहित अन्य शामिल हैं। ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा, उपकेंद्र की मशीनों में नमी आने के कारण 14 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से फीडर बंद हुआ था। सोमवार सुबह से बस वाय...