शामली, जुलाई 11 -- जलालाबाद। मोहल्ला शाहगाजीपुर निवासी फारूक की 11 वर्षीय पुत्री शिफा शनिवार को अपने परिजनों के साथ शामली जा रही थी। इसी दौरान बस में सफर करते समय वह अपने परिजनों से बिछड़ गई। परिजनों ने काफी तलाश की,लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना शामली चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दी गई।

बच्ची की बरामदगी सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। पीओ अंजरा खान,सुपरवाइजर लोकेश कुमार,सुपरवाइजर भारती,के सवर्कर रतन सिंह एवं केसवर्कर कोमल ने शामली के एमएसटी तिराहा क्षेत्र से बालिका को सकुशल बरामद कर चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय पहुंचाया।

काउंसलिंग और पहचान कार्यालय में परामर्शदाता पारुल चौधरी ने बालिका की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर बालिका क...