बस-मेट्रो में सफर के साथ डेबिट कार्ड की तरह भी काम करेगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Pink Saheli Card : दिल्ली की डीटीसी बसों में फ्री सफर के साथ-साथ पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड डेबिट कार्ड की तरह भी इस्तेमाल हो सकेगा। पिंक कार्ड धारक महिलाएं इससे मॉल और दुकानों से भी खरीदारी कर सकेंगी। इसके लिए डीटीसी की ओर से अधिकृत किए गए बैंक की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डीटीसी की ओर से फिलहाल दो तरह के नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) जारी किए जा रहे हैं। इसमें एक कार्ड जीरो केवाईसी के जरिये बनाया जा रहा है। इसमें महज आधार कार्ड के जरिए महिलाओं को पिंक कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी के जरिए यह कार्ड जारी किया जा रहा है। दूसरा कार्ड फुल केवाईसी के बाद जारी किया जा रहा है। इसमें बैंक की ओर से लंबी आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना पड़ता है और यह कार्ड डेबिट कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.